तेलंगाना: मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी के मकान में काम करने वाले युवक ने कर ली आत्महत्या, है यह चर्चा

हैदराबाद: तेलंगाना के मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी के मकान में काम करने वाले युवक ने आत्महत्या कर ली। यह मामला रविवार को सुबह प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, निजामाबाद जिले के वेल्पूर मंडल के मुख्यालय में मंत्री प्रशांत रेड्डी के मकान में देवेंदर (25) कुछ समय से काम कर रहा है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मगर चर्चा है कि प्रेम विफल होने के कारण ही देवेंदर ने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस और मंत्री के कार्यालय के अधिकारियों ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। युवक के आत्महत्या को लेकर कोई भी एक शब्द बोलने के तैयार नहीं है।

पुलिस को शक है कि देवेंद्र की आत्महत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। शनिवार की रात 11 बजे तक वह एक महिला से चैट किया था। अंत में व्हाट्सएप स्टेटस में RIP जोड़ दिया। पुलिस ने देवेंद्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि देवेंद्र जिस महिला से चैट किया, उसकी पहचान हो जाए तो उसके आत्महत्या के कारणों का पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X