Train Accident: ट्रेन की टक्कर से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस को है यह संदेह

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के एलूरु जिले में ट्रेन की टक्कर से 4 लोगों की मौत हो जाने की हृदयविदारक घटना सामने आई है। रेलवे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उंगुटूरू मंडल के अंतर्गत आने वाले चेब्रोलु रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर खड़े यात्रियों को चरलापल्ली – शालीमार एक्सप्रेस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो जाने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-

हालांकि, मृतकों में 3 महिलाएं और 1 युवक शामिल हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पास के सरकारी अस्पताल भेज दिया। एक महिला के शव के पास मिले ATM कार्ड पर “शेख हसीना” नाम लिखा हुआ है। दूसरी महिला के पास ताडेपल्लीगुडेम RTC डिपो में बाइक पार्क करने की रसीद पुलिस को मिली है।

यह भी पढ़ें-

इसके अलावा घटना स्थल पर 2 मोबाइल फोन मिले हैं, लेकिन वे पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। उनमें से सिम कार्ड निकालकर दूसरे फोन में डालकर मृतकों की जानकारी पता करने की कोशिश की जा रही है। आशंका है कि सभी एक ही परिवार के हैं और एक साथ आत्महत्या की होगी। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X