मिस तेलंगाना हसिनी ने किया ऑनलाइन आत्महत्या का प्रयास, शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था युवक

हैदराबाद : मिस तेलंगाना ने ऑनलाइन आत्महत्या का असफल प्रयास किया। समय पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार, नारायणगुडा थाना क्षेत्र के हिमायत नगर रोड नंबर 6 स्थित एक अपार्टमेंट में मिस हसिनी नामक युवती रहती है। हसिनी 2018 में मिस तेलंगाना के लिए चुनी गई थी। हासिनी ने गुरुवार को सुबह आत्महत्या का प्रयास किया।

हसिनी से सुसाइड को ऑनलाइन में रखा। यह देख उसके दोस्तों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी जान बचाई। पुलिस ने तुरंत उसे हैदरगुड़ा स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टरों ने बताया कि हसिनी की जान को कोई खतरा नहीं है।

हाल ही में हसिनी ने जुबली हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इसके कुछ ही दिन में उसने आत्महत्या का प्रयास किया। इसके चलते अनेक संदेह व्यक्त किये जा रहे है। नारायगुड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X