Andhra Pradesh: सुरक्षा घेरे में गुंटूर का मोहम्मद अली जिन्ना टॉवर, कोई छू न पाये इसीलिए…!

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर के एतिहासिक जिन्ना टॉवर के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना के नाम पर बने टॉवर का नाम बदला जाये या ध्वस्त कर दिया जाये। इसे लेकर बीजेपी नेताओं और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच जमकर राजनीतिक आलोचना और प्रति आलोचना हुई है।

इस संबंध में गुंटूर नगर निगम के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। गुंटूर शहर के मेयर मनोहर नायडू ने हाल ही में अधिकारियों के साथ जिन्ना टॉवर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए टॉवर के चारों ओर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।

संबंधित खबर:

पाकिस्तान के राष्ट्रपिता जिन्ना के नाम पर आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में ‘टॉवर’, बीजेपी नेता कर रहे हैं यह मांग

इसी के तहत सोमवार से जिन्ना टॉवर के चारों ओर बाड़ लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके पिल्लरों का काम पूरा हो गया है। शीघ्र ही कंटीले तार की बाड़ लगा दी जाएगी। जिन्ना टॉवर में किसी को भी जाने से रोकने के लिए कदम उठाए गए है। टॉवर के पास निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

सत्ताधारी पार्टी के नेताओं का कहना है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए फेंसिंग की जा रही है। इसी क्रम में बीजेपी के नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आते ही जिन्ना टॉवर का नाम बदल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X