हे जननी! नवजात कन्या शिशु को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चले बेदर्दी और बेरहमी दंपत्ति

हैदराबाद : हैदराबाद के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर जीआरपी को एक नवजात कन्या शिशु मिला है। जीआरपी इंस्पेक्टर श्रीनु के मुताबिक कन्या शिशु करीब 20 दिन की है। उसे शिशु विहार को सौंप दिया गया है। कोई इस बच्ची को स्टेशन के प्लेटफार्म पर छोड़कर चला गया है।

जीआरपी सिकंदराबाद इंस्पेक्टर श्रीनु के मुताबिक, उसी प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात टीटीआई जीआरपी ने पुलिस को सूचना दी कि बच्ची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2-3 पर अकेली है।

पुलिस ने तुरंत बच्चे को बचाया और 1098 को सूचित किया और उसे शिशु विहार ले जाया गया। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले पर पता चला है कि एक अज्ञात दंपत्ति ने लगभग 3.30 बजे बच्चे को छोड़कर चले गये।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्लाटफार्म पर बच्चे को छोड़कर जाने वाला दंपत्ति कौन है। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और माना जा रहा है कि लड़की होने के कारण छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X