संत कबीरदास की जयंती का भव्य आयोजन, इन वक्ताओं ने डाला उनके साहित्य पर प्रकाश

हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की ओर से आर्य कन्या विद्यालय सुल्तान बाजार में संत कबीरदास की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ कमला गणोरकर रही है। इसी क्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती ने किया। दीप प्रज्वलन के द्वारा कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ। कुमारी सृष्टि व्यास ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

श्रुतिकान्त भारती ने शॉल व स्मृति चिन्ह से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। श्रीमती सीमा ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। समिति की सचिव श्रीमती सुधा ठाकुर ने समिति के द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत दी एवं कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकार और कवियों ने संत कबीरदास के साहित्य पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें-

इस अवसर पर श्रीमती सीमा, अरुणा बांगरे, पद्मा टकसाली, शोभा ठाकुर, गीता सुधाकर, श्रीमती नीलम शिवानी, उमा तिवारी, विद्या दवे, निर्मला दीक्षित, कमल दीक्षित, सीतला, शकुन्तला, कुमारी प्रार्थना, कुमारी सृष्टि व्यास, सविता सोनी, उमा सोनी, समिति के परामर्शदाता प्रदीप जाजू, सुहास भटनागर, राज कुमार यादव, पूनम जोघपूरी, सत्यनारायण शर्मा और अन्य उपस्थित थे। श्री श्रुतिकान्त भारती ने अध्यक्षीय भाषण और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X