सूत्रधार साहित्यिक संस्था एवं तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर छाछ वितरण कार्यक्रम का शानदार आयोजन, संस्थापक अध्यक्ष ने बताई यह बात

हैदराबाद : सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हैदराबाद, भारत की ओर से संस्था का सातवां स्थापना दिवस एवं तेलंगाना का 12वां स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आर्य कन्या विद्यालय, सुल्तान बाजार के आगे प्राकृतिक वातावरण में घने वृक्ष की छाया तले छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थापिका सरिता सुराणा ने बताया कि इस कार्यक्रम में सूत्रधार संस्था की सचिव श्रीमती आर्या झा, संगठन सचिव सुश्री खुशबू सुराणा, कार्यकारिणी समिति सदस्य सुहास भटनागर, अमित झा और के राजन्ना ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।

यह भी पढ़ें-

साथ ही आर्य कन्या विद्यालय के व्यवस्थापक प्रदीप जाजू एवं एम प्रताप रुद्र, मिलिंद प्रकाशन के संचालक एवं हिन्दी सलाहकार समिति, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य, वीणावादिनी साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती, सचिव श्रीमती सुधा ठाकुर और श्रीमती पद्मा टंकसाली ने इस कार्यक्रम की व्यवस्था और वितरण में अपना अप्रतिम सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर 900 पैकेट छाछ वितरित की गई। सूत्रधार संस्था के 5 उद्देश्यों में से एक समाज सेवा के अन्तर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो एक बहुत ही उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X