अयोध्या/हैदराबाद: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तार 8 आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इनमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, मनीष यादव, लव कुश मिश्रा, करुणेश पांडे, रमा शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा और अविनाश शुक्ला को तीन दिन की न्यायिक हिरासत दी गई है। इसके बाद आरोपियों को फैजाबाद जेल भेज दिया गया।
वहीं, आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर करने वाली है। खबरें आ रहे हैं कि न्यायिक हिरासत के बाद पुलिस कस्टडी पर कोर्ट फैसला सुनायेगी। राम मंदिर दान की चोरी के आरोपों के चलते ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
संबंधित खबर-
इस घटना से राष्ट्रीय राजनीति और आध्यात्मिक हलकों में हड़कंप मच गया गया है। 8 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी के बाद इस्तीफे देना चर्चा का विषय बन गया है। इस चोरी में और किन-किन का हाथ है, इस पर यूपी पुलिस गहराई से जांच कर रही है।
