आंध्र प्रदेश को ‘अर्नब’ तूफान का संकट! 140 किमी की रफ्तार से हवाएं, 28 अक्टूबर को तट से टकराने की संभावना, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

नई दिल्ली/हैदराबाद : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा पर तूफान का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव वायुमंडलीय गर्त और फिर साइक्लोन में बदल कर तट की ओर तेजी से आ रहा है। इस तूफान को बांग्लादेश द्वारा सुझाया गया नाम ‘अर्नब’ दिया जाएगा। इस पृष्ठभूमि में दक्षिणी और पूर्वी तटीय इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

IMD का अनुमान है कि 28 तारीख दोपहर तक यह तूफान एपी में बापटला और विशाखापत्तनम के बीच (यानम के पास) तट से टकरा सकता है। तट से टकराते समय 140 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। तूफान के प्रभाव से मंगलवार और बुधवार को तटीय आंध्र जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इस पृष्ठभूमि में एपी सरकार ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। तटीय जिलों के लोगों को चेतावनी देने के साथ-साथ मछुआरों को समुंदर में मछली पकड़ने न जाने की सलाह दी है। आपात सहायता के लिए टोल फ्री नंबर उपलब्ध रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

ओडिशा में स्कूलों में छुट्टी और रेड अलर्ट

तूफान की चेतावनी के मद्देनजर ओडिशा में IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है। गंभीर प्रभाव की संभावना के कारण गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरि जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की है। इन पांच जिलों में 20 सेमी से अधिक भारी बारिश की संभावना है। कोई जनहानि न हो, इसके लिए कदम उठाने का निर्देश सीएम मोहन चरण माझी ने अधिकारियों को दिया है। खतरे वाले इलाकों से लोगों को हटाने के लिए ODRF, NDRF और फायर सर्विस टीमों को मैदान में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु व पुडुचेरी में भारी बारिश

उत्तर-पूर्वी मानसून के प्रभाव से तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। चेन्नई, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तूत्तुकुडी, कराईकल, पंबन जैसे 9 प्रमुख बंदरगाहों पर तूफान खतरे की चेतावनी फहराई गई है। पुडुचेरी के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग की सलाह के अनुसार किसानों और मछुआरों को उचित सावधानी बरतने और लोगों को केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील अधिकारियों ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar