हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है, अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी हो गई है। मतदान से पहले ही गठबंधन के खाते में 17 नगरपालिकाएं और नगर पंचायतें निर्विरोध चली गईं। टीडीपी के 15, जनसेना के एक और बीजेपी के एक चेयरपर्सन उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इतना ही नहीं निगमों, नगरपालिकाओं, नगर पंचायतों में मिलाकर गठबंधन से चुनाव लड़े 726 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें टीडीपी के 660, जनसेना पार्टी के 38, वाईएसआरसीपी के 19, सीपीआई का 1 और 5 निर्दलीय हैं।
कुल 13 निगमों में चुनाव होने हैं, जिनमें 6 निगमों के दायरे में 116 डिवीजन निर्विरोध हो गए। इनमें टीडीपी को 109, जनसेना पार्टी को 3, बीजेपी को 3, वाईएसआरसीपी को 1 मिला है। 87 नगरपालिका, नगर पंचायतों में 637 वार्ड निर्विरोध हुए, जिनमें टीडीपी को 553, जनसेना पार्टी को 35, बीजेपी को 25, वाईएसआरसीपी को 18, सीपीआई 1, निर्दलीय 5 निर्विरोध हुए।

इन निर्विरोध जीत में पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन के अपने जिले में 8 नगरपालिकाओं, नगर पंचायतों में 6 जगहों पर गठबंधन पार्टियों के उम्मीदवार चेयरपर्सन के रूप में निर्विरोध चुने गए। कडपा निगम में कुल 66 डिवीजन हैं, जिनमें गठबंधन को 50 निर्विरोध मिले। वहीं जगन के अपने निर्वाचन क्षेत्र पुलिवेंदुला के 40 वार्डों में 20 गठबंधन को निर्विरोध मिलना विशेष है।
यह भी पढ़ें-
पूर्व मंत्री पेद्दिरेड्डी रामचंद्रा रेड्डी के अपने निर्वाचन क्षेत्र पुंगनूर नगरपालिका पर गठबंधन की ओर से टीडीपी ने कब्जा कर लिया। पूर्व मंत्री रोजा के अपने निर्वाचन क्षेत्र चित्तूर जिला नगरी नगरपालिका चेयरपर्सन पद टीडीपी को निर्विरोध मिला। पलनाडु जिला गुर्जला निर्वाचन क्षेत्र में तीन जगहों पर गठबंधन की ओर से टीडीपी के चेयरपर्सन निर्विरोध हुए। साथ ही सभी वार्डों में गठबंधन के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
निर्विरोध चुने गये उम्मीदवार
पलनाडु-दाचेपल्ली तंगेल्ला श्रीनिवासराव (टीडीपी), पलनाडु-पिदुगुराल्ला बाबावली (टीडीपी), पलनाडु-गुरजाला नेलवल्ली बोल्लैया (टीडीपी), चित्तूर-नगरी श्रीनिवासन (टीडीपी), प्रकाशम-दर्शी दारम सुब्बाराव (टीडीपी), मार्कापुरम-कनिगिरी अच्चाला तिरुपतम्मा (टीडीपी), कडपा-बद्वेल एस. दिव्यतेजा (टीडीपी), कडपा-प्रोद्दुटूर नंद्याल राघव रेड्डी (टीडीपी), कडपा-कमलापुरम जी. स्वप्ना (टीडीपी), कडपा-एर्रगुंटला मधुलता (बीजेपी), कडपा-मैदुकूर धनपाल जगनमोहन (टीडीपी), कडपा-राजमपेट दोंतम गायत्री (टीडीपी), अन्नमय्या-पुंगनूर नईम ताज (टीडीपी), अन्नमय्या-रायचोटी शेख खादर वली (टीडीपी), अनंतपुरम-गुत्ती तमिल सेल्वी (टीडीपी), नंद्याल-आल्लगड्डा शेख अनीशा (टीडीपी) और नंद्याल-आत्मकूर डॉक्टर गोविंदराजुलु (टीडीपी) शामिल हैं।
