दो लाख रुपये के लालच में जान गंवा बैठी अभिनेत्री सौंदर्या, इस निर्देशक ने उजागर किया चौंकाने वाला सच

यह सभी जानते हैं कि सौंदर्या की हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। हालांकि टॉलीवुड के एक निर्देशक ने चौकाने वाला कमेंट किया है कि वह दो लाख रुपये के लालच में पड़कर अपनी जान गंवा बैठी।

अभिनेत्री सौंदर्या (18 जुलाई 1972–17 अप्रैल 2004) ने हीरोइन के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई। उसने यह साबित करके दिखाया कि ग्लैमर की दुनिया में भी शालीनता से कैसे रहा जा सकता है। सौंदर्या ने साड़ी पहनकर उस साड़ी को ही खूबसूरती दे दी। अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों में काम करके प्रशंसकों की तारीफ बटोरी। सबसे ज्यादा सक्सेस रेट अपने नाम किया। उस दौर में सौंदर्या और वेंकटेश की जोड़ी का काफी लोक प्रिय हो गई थी। इनकी जोड़ी में आई ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं।

सौंदर्या ने मुख्य रूप से चिरंजीवी, वेंकटेश, नागार्जुन, बालकृष्ण, मोहन बाबू, राजशेखर, जगपति बाबू और जे. डी. चक्रवर्ती जैसे अभिनेताओं के साथ भी फिल्में करके वाहवाही लूटी। तेलुगु फिल्मी उद्योग में बेमिसाल स्टार हीरोइन के तौर पर राज किया। सौंदर्या के कुछ हीरो के साथ अफेयर की खबरें भी उस समय सुनाई दी थीं। जगपति बाबू और वेंकटेश के साथ लेकर काफी चर्चा रही है। लेकिन उन सब खबरों पर फुल स्टॉप लगाते हुए उसने सॉफ्टवेयर इंजीनियर रघु से शादी करके लाइफ में सेटल हो गईं। शादी के एक साल बाद ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

साल 2004 में चुनाव के समय वह बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए गई थीं। हेलीकॉप्टर से जाते वक्त हादसा हो गया। इस हादसे में सौंदर्या के साथ उसके भाई अमरनाथ की भी मौत हो गई। उस समय इस भयानक हादसे ने सब को झकझोर दिया था। पूरी फिल्मी इंडस्ट्री हिल गई थी। कोई यकीन नहीं कर पाया कि अभिनेत्री सौंदर्या अब हमारे बीच नहीं रही है। प्रशंसक शोक में डूब गये।

Also Read-

इस बीच इस इस हादसे पर हाल ही में निर्देशक गीता कृष्ण ने चौंकाने वाला कमेंट किया है। उन्होंने बताया कि वह बहुत अच्छी अभिनेत्री थीं। एक बार हैदराबाद आने पर उन्होंने ही उसे प्रशांत कुटीर में रुकने का सुझाव दिया था। उसके बाद वह जब भी आतीं वहीं रुकती थीं। उन्होंने कहा कि यह खेद कि बात है कि उनके साथ काम करने का मौका उन्हें नहीं मिला।

गीता कृष्ण ने आगे कहा कि सौंदर्या अभिनेत्री के तौर पर बहुत प्रभावित करती थी। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं। कहा कि रंग-रूप कुछ खास नहीं था, लेकिन उसका स्क्रीन लुक जबरदस्त था। वह अपने घर की लड़की जैसी लगती थीं। हालांकि कॅरियर अच्छे पीक पर होने के बावजूद उसने एक गलती कर दी। बीजेपी नेता विद्यासागर राव के दो लाख ऑफर करने पर वह चुनाव प्रचार के लिए गईं। इसी दौरान हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया और उसकी दर्दनाम मौत हो गई। गीता कृष्ण ने यह भी कहा कि दो लाख के लालच में पड़कर आखिरकार उसने अपनी जान गंवा दी। उन्होंने बताया कि अगर उस दिन वह चुनाव प्रचार के लिए नहीं गई होतीं, तो आज हम सब सौंदर्या को देख रहे होते।

कर्नाटक की रहने वाली सौंदर्या ने ‘मनवरालि पेल्लि’ नामक फिल्म से तेलुगु दर्शकों से रूबरू हुईं। इसके बाद ‘राजेंद्रुडु गजेंद्रुडु’ और ‘मायालोडु’ फिल्मों से उसे काफी सफलता मिली। इसके बाद- नंबर वन, हेलो ब्रदर, अल्लरि प्रेमिकुडु, सुपर पुलिस, मैडम, टॉप हीरो, अम्मदोंगा, राजा सिंहम, पेदरायुडु, भले बुल्लोडु, अम्मोरु, रिक्शावोडु, इंट्लो इल्लालु वंटिंट्लो प्रियुरालु, पवित्र बंधम, पेल्लि चेसुकुंदाम, चूडालनि वुंदि, श्री रामुलय्या, अंतपुरम, राजा, प्रेमकु वेळयेरा, अन्नय्या, रवन्ना, मूडु मुक्कलाटा, निन्ने प्रेमिस्ता, आजाद, जयम मनदेरा, देवी पुत्रुडु, एदुरुलेनि मनिषि, कलिसि नडुद्दाम, कोंडवीटि सिंहम जैसी फिल्मों में काम करके सौंदर्या स्टार हीरोइन के तौर पर चमकीं। इसके अलावा सौंदर्या ने अमिताभ बच्चन के साथ हिंदी फिल्म सूर्यवंशम (1999) में शानदार अभिनय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X