पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मधुसूदनचारी चुने गये राज्यपाल कोटा एमएलसी

हैदराबाद : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मधुसूदनचारी को एमएलसी चुना गया। तेलंगाना सरकार ने राज्यपाल कोटा एमएलसी के तौर पर उनका नाम राज्यपाल के पास भेजा। कांग्रेस पार्टी से टीआरएस में शामिल हुए पाडी कौशिक रेड्डी को पहले राज्यपाल कोटा एमएलसी के रूप में नामित किया गया था। हालांकि राज्यपाल के पास फाइल लंबित होने के कारण यह फैसला किया गया।

कौशिक रेड्डी को एमएलसी कोटे में एमएलसी दिया गया। मधुसूदनचारी के समर्थन में तेलंगाना मंत्रियों के हस्ताक्षर वाली फाइल को राजभवन भेज दी। राज्यपाल ने उस फाइल पर मंजूरी की मुहर लगा दी।

आपको बता दें कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 22 नवंबर तक नामांकन वापस लिये जाएंगे। 29 नवंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद यानी शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X