‘वाजा’ के राष्ट्रीय महासचिव शिवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित, दिया यह संदेश और किया साहित्यिक कार्यक्रम का ऐलान

हैदराबाद : 10 अगस्त को राइटर्स एंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (WAJA) इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव शिवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी के सम्मान में वाजा के तेलंगाना सलाहकार और कादंबिनी क्लब की संस्थापक (दिवंगत) डॉ अहिल्या मिश्र (पुत्र एवं कादंबिनी क्लब के मानद सदस्य मानवेन्द्र मिश्र व पुत्रवधु एवं बिहार वाजा प्रभारी डॉ आशा मिश्र) के निवास मथुरा नगर में एक अनौपचारिक कार्यक्रम आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में वाजा तेलंगाना के महासचिव देवा प्रसाद मयला, तेलंगाना वाजा के संगठन सचिव के. राजन्ना, अहिल्या मिश्र के पुत्र मानवेन्द्र मिश्र एवं और अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने अहिल्या मिश्र की साहित्यिक सेवाओं को स्मरण किया। एक मत से सहमति दी कि साहित्यिक कार्यक्रमों में उनकी अनुपस्थिति दृष्टिगोचर होती है। डॉ आशा ने शिवेन्द्र को हाल ही में प्रकाशित और डॉ अहिल्या जी की लिखित पुस्तक भेंट की।

इस संदर्भ में द्विवेदी ने संक्षिप्त में वाजा के गठन एवं उसके उद्देश्यों को बड़े ही सुंदर एवं स्पष्ट तौर से सदस्यों के साथ साझा किया। उन्होंने कुछ आध्यात्मिक, स्वास्थ्य एवं साहित्यिक विषयों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित वाजा के 19 संगठन के कार्यरत होने की जानकारी दी। इसके साथ ही साहित्यिक गतिविधियों पर विस्तार से बातचीत की गई। द्विवेदी ने यह भी बताया कि जून 2027 में बेंगलूर और हैदराबाद में एक भव्य साहित्यिक गोष्ठी आयोजित किया जाएगा।

Also Read-

इस मौके पर तेलंगाना वाजा के अध्यक्ष एन आर श्याम और द्विवेदी के बीच फोन पर बातचीत हुई। दोनों के बीच भविष्य में कादंबिनी क्लब एवं वाजा के नेतृत्व में किये एक साहित्यिक कार्यक्रम करने पर विचार-विमर्श भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X