इंदिरम्मा मकान के आवेदन की तारीख बढ़ी पांच दिन और मौका, मंत्री ने दिया यह आदेश

हैदराबाद : जीएचएमसी सीमा के अंतर्गत इंदिरम्मा मकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को 15 अगस्त तक बढ़ाया गया है। यह जानकारी हाउसिंग मंत्री पोंगुलेटि श्रीनिवास रेड्डी ने दी। मंत्री ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बोनालु के कारण लगातार तीन दिन छुट्टियां होने और लोगों के बोनालु उत्सवों में व्यस्त होने के कारण यह फैसला लिया गया है।

मंत्री पोंगुलेटि ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आवेदन का मौका देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। 16 विधानसभा क्षेत्रों में हर एक क्षेत्र में 480 के हिसाब से कुल 7,340 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। अब तक कुल 46,121 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सोमवार आखिरी दिन होने की घोषणा के बाद सिर्फ एक दिन में 9 हजार लोगों ने आवेदन किया। सबसे ज्यादा आवेदन कुकटपल्ली विधानसभा से 6,615 आए, जबकि माहेश्वरम विधानसभा से सिर्फ 734 आवेदन आए। पिछले महीने 21 तारीख से मी-सेवा केंद्रों के जरिए आवेदन लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें-

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदन की तारीख बढ़ाने के बावजूद आवेदनों की जांच, पात्रता निर्धारण, आवंटन, लॉटरी जैसी प्रक्रियाओं में कोई देरी न हो। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक घरों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। आवेदन कर्ताओं को मकान आवंटन प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह के भ्रम या संदेह में रहने की जरूरत नहीं है। मंत्री पोंगुलेटि ने स्पष्ट किया कि पात्रता मानदंडों के अनुसार, पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ घरों का आवंटन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X