श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूर्व कैदी के. राजन्ना की बंगला अनुवाद पुस्तक ‘फिरे आसा’ लोकार्पित, पढ़ें वक्ताओं के संदेश

काशी : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बंगला पुस्तक ‘फिरे आसा’ का लोकार्पण समारोह चारुपाठ प्रकाशन के तत्वावधान में काशी के सोनारपुरा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। धार्मिक एवं साहित्यिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों और गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधा कृष्ण मंदिर के महंत रमेश तिवारी (कन्नी गुरु) उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। चारुपाठ प्रकाशन के कर्णधार जयदेव दास ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा राधा-कृष्ण के विग्रह पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात नवप्रकाशित पुस्तक की एक प्रति भगवान के चरणों में अर्पित की गई।

लोकार्पण समारोह के अवसर पर पुस्तक के लेखक के. राजन्ना एवं अनुवादक डॉ. सुपर्णा मुखर्जी द्वारा भेजे गए संदेश का पाठ कर उपस्थित लोगों को सुनाया गया। दोनों ने अपने संदेश में पुस्तक के प्रकाशन के प्रति अपनी भावनाएं एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Also Read-

इसके बाद विशिष्ट अतिथि ने पुस्तक प्रकाशन जैसे महत्वपूर्ण साहित्यिक कार्य का स्वागत करते हुए कहा कि पुस्तकों का समाज पर सार्थक और दीर्घकालिक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी धीरे-धीरे पुस्तकों और पठन-पाठन से दूर होती जा रही है। ऐसे समय में पुस्तकों का प्रकाशन और उन्हें पाठकों तक पहुंचाना समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य है।

समारोह के अंत में राधा कृष्ण मंदिर के न्यासी आर. मुखर्जी ने उपस्थित अतिथियों, आयोजकों एवं सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मिथिलेश, विनोद यादव, सीमा देवी, प्रीति कुमारी सहित अनेक विशिष्टजन एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। धार्मिक आस्था और साहित्यिक चेतना के संगम के रूप में आयोजित यह पुस्तक लोकार्पण समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X