रक्षा मंत्रालय में नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ये हैं पूरी जानकरी और करें आवेदन

हैदराबाद : रक्षा मंत्रालय के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस DGQA ने विभिन्न विभागों में 14 टेक्निशियन पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

कुल रिक्तियां: 14

विभागवार रिक्तियां:

टेक्निशियन (स्किल्ड) – सिकंदराबाद: 4 (जनरल–3, ओबीसी–1)टेक्निशियन (सेमी स्किल्ड) – बेंगलुरु: 4 (जनरल–2, ओबीसी–1, एसटी–1) टेक्निशियन (स्किल्ड) – 2 (जनरल)टेक्निशियन (सेमी स्किल्ड) – जबलपुर: 1 (जनरल)टेक्निशियन (सेमी स्किल्ड) – चंडीगढ़: 2 (जनरल 1, ओबीसी 1)टेक्निशियन स्किल्ड – एससी-009/1 – सिकंदराबाद: 1

योग्यता

टेक्निशियन (स्किल्ड): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन/10वीं पास होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में ITI या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिफेंस सर्विसेज ट्रेड्समैन कोर्स किया हुआ हो। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या अंडरटेकिंग से संबंधित ट्रेड में कम से कम 1 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

टेक्निशियन (सेमी स्किल्ड): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ किसी भी ट्रेड में ITI या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिफेंस सर्विसेज ट्रेड्समैन कोर्स किया हुआ हो।

आयु सीमा: 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। ओबीसी को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को 3 साल की आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन: ऑफलाइन के माध्यम से।

आवेदन शुरू: 8 अगस्त

आखिरी तारीख: 28 अगस्त

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन भेजने का पता

कंट्रोलरेट ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस (सिस्टम्स),
DGQA टेक्निकल कॉम्प्लेक्स,
मनोविकास नगर पोस्ट ऑफिस,
सिकंदराबाद – 500009.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X