Five-Year-Old Girl Murder Case: परिजनों का आंदोलन और मांग- “पांच साल की मासूम की हत्या करने वाले आरोपी को हमें सौंप दो या फांसी दो” (वीडियो)

हैदराबाद: मेडचल-मलकाजगिरी जिले में पांच साल की बच्ची अरेलिया मोझेस की हत्या की घटना ने तेलुगु राज्यों सहित देश में हड़कंप मचा दिया है। बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी विक्रम को सख्त सजा देने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और विला ऑर्किड गेटेड कम्युनिटी के निवासी सिकंदराबाद DCP कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन पर उतरे। उन्होंने नारे लगाए कि आरोपी को हमें सौंप दो या तुरंत फांसी की सजा दो। थाने में जाने की कुछ प्रदर्शनकारियों ने कोशिश की तो पुलिस ने रोका। इससे वहां कुछ देर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

गौरतलब है कि बोल्लारम सीमा में कौकूर में मौजूद विला ऑर्किड गेटेड कम्युनिटी में रहने वाले मिल्टन फर्नांडीज की बेटी अरेलिया मोझेस शनिवार शाम खेलते हुए लापता हो गई। परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाकों में ढूंढा फिर भी बच्ची का पता न चलने से पुलिस को शिकायत की। इसी क्रम में अनजान व्यक्ति ने उन्हें फोन किया कि बच्ची हमारे पास है। 20 लाख रुपये दोगे तो छोड़ दूंगा। इससे बच्ची के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया। इसी क्रम में केस दर्ज किया। साथ ही इस घटना को गंभीरता से लेने वाली पुलिस ने आसपाल लगे CCTV फुटेज, सेलफोन सिग्नल और अन्य टेक्निकल सबूतों की जांच की।

संबंधित खबर-

पहले उसी गेटेड कम्युनिटी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले विक्रम कुमार पर पुलिस ने शक जताया। विशेष टीमों को बनाकर तलाशी लेने वाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। बच्ची के लिए तलाश करते हुए क्लबहाउस सेलर में मौजूद पानी की टंकी में शव को पुलिस ने पहचाना। बच्ची के हाथ और पैर बंधी हालत में शव मिलने से सभी को झकझोर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्ची को बाहर ले जाने का मौका न होने से हत्या कर दिया और उसके बाद पैसों के लिए परिवार के सदस्यों को फोन किया। सीपी सुमति के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला कि बच्ची का अपहरण करके 20 लाख रुपये मांगने का विक्रम ने सोचा। पहले उसके व्यवहार पर शिकायतें आने से नौकरी खोना भी घटना का कारण हो सकता है। हालांकि इन बातों पर जांच में जुटाए सबूतों के आधार पर आगे की जानकारी सामने आनी है।

पुलिस के अनुसार, पता चल रहा है कि आरोपी ने बच्ची को क्लबहाउस के पास से सेलर में ले गया और उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को पानी की टंकी में फेंका। सुमति ने बताया कि इस मामले में और किसी की संलिप्तता है क्या, इस विषय पर भी पुलिस ने जांच की। हत्या में विक्रम अकेला ही शामिल है। चर्चा है कि दूसरी ओर मामले में कुल 8 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। पानी की टंकी में बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल मॉर्चरी ले गए। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, पानी की टंकी में फेंकने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई। फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने लेकर लैब भेजे गये है। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया।

बच्ची की हत्या से गहरे दुख में परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही फास्टट्रैक कोर्ट बनाकर तेजी से सुनवाई करनी चाहिए। DCP कार्यालय के पास नारे लगाए। इस घटना से अपार्टमेंट और गेटेड कम्युनिटी में बच्चों की सुरक्षा पर एक बार फिर चिंता गंभीरता से जताई जा रही है। बच्चे खेलने वाले इलाकों में निगरानी, CCTV निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति में सावधानी बरतने की जरूरत को यह घटना याद दिला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar