जंतर मंतर अनुमति पर दिल्ली पुलिस को CJP का 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- “कब, कहां विरोध करना है, तारीख और समय आप ही बताए”

हैदराबाद : गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को पुलिस ने अनुमति देने से इनकार किया। कल दिल्ली पुलिस जॉइंट कमिश्नर नूपुर प्रसाद की टिप्पणी पर सोमवार को CJP चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने जवाब दिया कि जंतर मंतर पर विरोध और अन्य कार्यक्रम करने के लिए कम से कम 10 दिन पहले अनुमति के लिए आवेदन करना चाहिए।

सौरव दास ने सवाल किया कि कब, कहां विरोध जताना है, तारीख और समय पुलिस ही बताए। उन्होंने कहा, “पुलिस कह रही है कि कोई भी विरोध करना चाहे तो 10 दिन पहले हमसे संपर्क करे। अब विरोध के लिए तारीख, समय तय करके हमें बताने का मौका उन्हीं को दे रहे हैं। इसके लिए उन्हें 24 घंटे का समय दे रहे हैं”।

आपको बता दें कि कल मीडिया से बात करते हुए दिल्ली पुलिस जॉइंट कमिश्नर नूपुर प्रसाद ने कहा कि पहले जंतर मंतर पर विरोध करने के लिए CJP को अनुमति दी थी। फिर भी पुलिस द्वारा तय दिशा-निर्देशों और पार्टी द्वारा दिए आश्वासनों का पालन नहीं किया। पहले नियमों का पालन न करने, वर्तमान में बनी कानून-व्यवस्था की स्थिति, लोगों की सुरक्षा, नई दिल्ली क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों को ध्यान में रखकर अनुमति नहीं दी।

यह भी पढ़ें-

पुलिस ने बताया कि वर्तमान में जंतर मंतर आसपास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। लोगों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी पाबंदियां लगाई हैं। दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून तोड़ने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar