हैदराबाद: बिजली के बिलों के बोझ से राहत पाने के लिए महानगर के लोग सोलर बिजली की ओर देख रहे हैं। केंद्र की शुरू की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना स्कीम के जरिए घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने में रुचि दिखा रहे हैं।
तेलंगाना में ‘पीएम सूर्य घर’ के तहत अब तक 44,662 आवेदन आए है और इनमें से 29,816 मंजूर हुए। हैदराबाद मेट्रो जोन में 2026 अगस्त के अंत तक 4,749 लोगों ने 22.33 मेगा वाट सोलर पावर के लिए अप्लाई किया और 3,615 लोगों ने इंस्टॉलेशन (15.70 मेगावाट) की जानकारी दी। 3,346 लोगों का (14.43 मेगावाट) इंस्पेक्शन भी पूरा हुआ। पहले से ही सोलर पावर इस्तेमाल कर रहे 2,995 लोगों के खातों में 23.81 करोड़ रुपये सब्सिडी की रकम भी जमा की जा रही है।
नियम और आवेदन…
स्कीम के लिए पात्र होने के लिए आवेदक का खुद का घर होना चाहिए, सोलर पैनल लगाने के लिए कम से कम हर 1 किलो वाट के लिए 80-100 वर्ग फुट छत (रूफटॉप) जगह होनी चाहिए। एक्टिव करंट कनेक्शन होने के साथ, पहले किसी भी सरकारी सोलर सब्सिडी को नहीं लिया होना चाहिए। उपभोक्ता https://pmsuryaghar.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
एक किलो वाट पर…
एक किलो वाट पैदा करने वाला सोलर पैनल छोटे परिवारों के लिए, कम बिजली इस्तेमाल वाले घरों के लिए काफी है। रोज 4 से 5 यूनिट बिजली आती है इसलिए इसे एक साथ 3 से 4 LED बल्ब जलाने के लिए, 2 से 3 सीलिंग फैन चलाने के लिए, टीवी और छोटा फ्रिज चलाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग लगा सकते हैं। दिन के समय धूप अच्छी होने पर फैन और फ्रिज बंद करके सिर्फ कूलर या वाशिंग मशीन इस्तेमाल कर सकते हैं। एक किलो वाट सिस्टम पर AC बिल्कुल नहीं चलेगा।
यह भी पढ़ें-
दो किलो वाट पर…
यह मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बहुत उपयुक्त है। रोज औसतन 8 से 10 यूनिट बिजली पैदा करता है। इसमें एक साथ 5 से 6 LED बल्बों के लिए, 3 से 4 सीलिंग फैन चलाने के लिए, एक बड़ा फ्रिज और टीवी चला सकते हैं। इनके साथ एक कूलर या एक वाशिंग मशीन रन कर सकते हैं। वाटर मोटर (0.5 HP से 1 HP मोटर को दिन के समय बाकी बड़ी चीजें बंद करके आधा घंटा चला सकते हैं)। एक टन इन्वर्टर AC को दिन के समय चला सकते हैं। लेकिन, फ्रिज, वाशिंग मशीन और कूलर को बंद करना पड़ेगा।
तीन किलो वाट पर…
यह टन या 1.5 टन AC, वाटर मोटर नियमित रूप से इस्तेमाल करने वाले घरों के लिए ठीक है। रोज औसतन 12 से 15 यूनिट बिजली पैदा करता है। एक साथ 8 से 10 LED बल्ब, 4 से 5 सीलिंग फैन, दो टीवी, डबल डोर फ्रिज और 1.5 टन इन्वर्टर AC दिन के समय लगातार इस्तेमाल कर सकते हैं। AC चलते समय ही फैन, बल्ब और फ्रिज भी इस्तेमाल कर सकते हैं। AC बंद करने के समय एक साथ कूलर और वाशिंग मशीन दोनों को मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही 1 HP वाटर मोटर को भी रन कर सकते हैं।
सब्सिडी…
इस स्कीम के तहत एक किलो वाट क्षमता वाले सोलर पैनलों के लिए करीब 50 हजार से 60 हजार रुपये लगता है। केंद्र सरकार 30 हजार रुपये सब्सिडी देता है। रोज 4 से 5 यूनिट यानी महीने में 150 यूनिट तक बिजली पैदा होती है। अब 2 किलो वाट सोलर पैनलों के लिए 1.10 लाख से 1.30 लाख रुपये तक लगता है। केंद्र सरकार 60 हजार रुपये सब्सिडी देते हैं। 150-300 तक यूनिट बिजली पैदा होती है। अगर इतनी बिजली इस्तेमाल न करें तो बची हुई ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त आय पा सकते हैं। एक और स्लैब में 3 किलो वाट सोलर यूनिटों के लिए 1.90 लाख से 2.10 लाख रुपये तक खर्च होता है। 78 हजार रुपये सब्सिडी आती है। रोज औसतन 12 से 15 यूनिट तक बिजली पैदा होती है। इनके लिए कम ब्याज पर बैंक लोन दे रहे हैं इसलिए आवेदन दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं।
