ब्रह्मर्षि समाज हैदराबाद का अखंड रामायण 14 अगस्त से, इन सदस्यों को सौंपी गई विभिन्न कार्यों की ज़िम्मेदारियाँ

हैदराबाद : ब्रह्मर्षि समाज हैदराबाद कार्यकारिणी की विशेष बैठक रविवार को ऑनलाइन किया गया। समाज के महासचिव पंकज कुमार सी ए ने प्रेस विज्ञप्ति बताया कि इस बैठक में मुख्य चर्चा का विषय आगामी अष्टयाम, अखंड रामायण और स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी हेतु विचार विमर्श किया गया।

सर्वविदित है कि प्रत्येक वर्ष ब्रह्मर्षि समाज हैदराबाद 14 और 15 अगस्त को परशुराम मंदिर जगतगिर गुट्टा में अष्टयाम और अखंड रामायण का आयोजन करता है। अपनी परंपरा को क़ायम रखते हुए समाज प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यह आयोजन 14 और 15 अगस्त को परशुराम मंदिर जगतगीर गुट्टा में होगा जिसमें 24 घंटे अनवरत हरे राम और हरे कृष्ण का सस्वर जाप करते हुए ढोलक, तबला और हारमोनियम के साथ कीर्तन किया जाएगा। साथ में रामचरितमानस का अखंड पाठ 24 घंटे तक किया जाएगा।

पूजा और आवाहन 14 अगस्त को प्रातः 9 बजे शुरू होगा और 11 बजे से कीर्तन और अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। अगले दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 10 बजे समाज के सदस्यों द्वारा मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण किया जाएगा। 12 बजे अष्टयाम की पूर्णाहुति एवं महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किए जाएँगे और अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। भक्त जनों के लिए हर दिन भोजन की व्यवस्था रहेगी।

Also Read-

इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु समाज के सदस्यों को विभिन्न कार्यों की ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई। अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह (सपत्नीक) के द्वारा प्रातः पूजा का शुभारंभ होगा। उपाध्यक्ष अनीता राय के साथ महिला अध्यक्ष गीतू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य स्वप्निल राय, पूजा मिश्रा, पूर्व महिला अध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा राय, पूर्व महिला अध्यक्ष डॉ आशा मिश्रा, रागिनी सिन्हा एवं अन्य महिला सदस्यों से अनुरोध किया गया वे कि प्रथम दिवस का रामायण पाठ कर लें ।

साथ ही इंद्रदेव सिंह (अध्यक्ष) मुकेश कुमार (सह सचिव), सुजीत ठाकुर (पूर्व अध्यक्ष), प्रेमशंकर सिंह, विनोद राय आदि के साथ समस्त कार्यकारिणी सदस्य अखंड रामायण पाठ में भाग लेंगे। सदस्यों को आमंत्रित करने हेतु उनके नामों की सूची पूर्व अध्यक्ष गोविंद राय साझा करेंगे। सभी सदस्यों को फ़ोन करने की जिम्मेदारी मुकेश कुमार, पंकज कुमार सी ए और प्रेम शंकर ने लिया। महिला शाखा भी अलग से सदस्यों को आमंत्रित करेंगी। साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जिम्मेदारी सुजीत ठाकुर ने लिया।

भंडारा हेतु किराना सामग्री की व्यवस्था गोविंद राय करेंगे और सब्जियां खरीदने एवं टेंट लगवाने की जिम्मेदारी मुकेश कुमार को दी गई। प्रसाद वितरण एवं भोजन का काउंटर सँभालने की ज़िम्मेदारी विनोद राय ने ली। इस कार्यक्रम में खर्च होने वाले राशि का लेखा जोखा प्रेम शंकर रखेंगे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वे अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभायेंगे और कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में मदद करेंगे। शहरद्वय के सभी ब्रह्मर्षियों से गुज़ारिश की गई कि वे अपने समस्त परिवार एवं मित्र गणों के साथ इस पावन अष्टयाम, रामायण पाठ एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X