वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स, बसंत कुमार मेघवाल ने बनाया नया रिकॉर्ड

हैदराबाद: वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के युवा एथलीट बसंत कुमार मेघवाल ने शानदार प्रदर्शन कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। हाईजंप वर्ग में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर, इस विश्व टूर्नामेंट में हाईजंप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। 19 साल के बसंत ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से 2.21 मीटर की ऊंचाई छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में अल्जीरिया के यूनुस अयाची और ब्रिटेन के ओटिस पूल ने भी ठीक 2.21 मीटर की ऊंचाई पार की, जिससे कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इन तीनों एथलीटों के 2.24 मीटर का टार्गेट पार करने में नाकाम रहने के बाद, पहले उनके द्वारा बनाए गए स्कोर (countback rule) के आधार पर स्थान तय किए गए। इसमें यूनुस अयाची ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि बसंत कुमार को रजत और ओटिस पूल को कांस्य पदक मिला।

Also Read-

भारत की पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर सहाना कुमारी के प्रशिक्षण में निखरे बसंत कुमार ने इस टूर्नामेंट में अप्रत्याशित प्रदर्शन किया। पहले तक उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड (Personal Best) 2.11 मीटर था। सहाना के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा को और बेहतर करते हुए उन्होंने एक साथ 10 सेंटीमीटर ज्यादा छलांग लगाकर 2.21 मीटर का आंकड़ा छू लिया। विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले बसंत की इस ऐतिहासिक जीत से देश के युवा एथलीटों को प्रेरणा मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X