राजमंड्री की मेडिको प्रियंका की मौत, सीएम चंद्रबाबू ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा, दिया यह आश्वासन

अमरावती/हैदराबाद: मेडिकल छात्रा प्रियंका की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि प्रियंका के परिवार के साथ हर तरह से खड़े रहेंगे। भरोसा भी दिलाया कि दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस की और अहम निर्देश जारी किए।

गौरतलब है कि 3 अगस्त को राजमंड्री में दो युवकों ने शराब के नशे में जानबूझकर कार से प्रियंका को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल युवती सिकंदराबाद के KIMS अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर चोट लगने और ब्रेन डेड हो जाने के कारण उसने आखिरी सांस ली। खबर मिलते ही सीएम चंद्रबाबू ने गहरा दुख जताया। पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रियंका के परिवार को यह आश्वासन देते हुए उन्होंने X पर पोस्ट भी किया कि दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएंगे।

यह भी पढ़ें-

इसके तुरंत बाद चंद्रबाबू ने पूर्व गोदावरी जिलाधी और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की। इस दौरान अधिकारियों ने मामले की जांच से जुड़ी अहम बातें मुख्यमंत्री को बताईं। छात्रा के मामले को लेकर चंद्रबाबू पहले भी अधिकारियों के साथ समीक्षा कर चुके है। छात्रा की मौत के बाद उन्होंने फिर से अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आदेश दिया। साथ ही प्रियंका की मौत के लिए जिम्मेदार दोषियों को कड़ी धाराओं के तहत सजा दिलवाने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X