हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा, रिटायर्ड जवान की मौत, स्थानीय लोगों ने बताई यह बात

हैदराबाद: हैदराबाद के हैदरशाकोट में भीषण सड़क हादसा हुआ। हैदरशाकोट के एसएमपी स्कूल के पास हुए इस हादसे में एक रिटायर्ड जवान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार से आई महिंद्रा SUV 350 कार ने सड़क पर जा रहे हैदरशाकोट के रहने वाले रिटायर्ड जवान को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में जवान हवा में उछलकर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसी समय रैपिडो बाइक पर जा रहे दो लोगों को भी इस कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उन्हें चोटें आईं। उनमें से एक का पैर टूट गया है। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के तुरंत बाद कार में सवार चारों युवक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई, जिससे पता चला कि वह वाहन शमशाबाद का है।

Also Read-

हैदरशाकोट से तेज रफ्तार में आ रही कार को देखकर सड़क पर चल रहे लोग घबरा गए। सूचना मिलते ही नारसिंगी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि भागते समय कार से शराब की बोतल भी ले गये। परिवार के सदस्यों ने मांग की है कि पूरी तरह शराब पीकर लापरवाही से कार चलाकर जवान की जान लेने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X