Commonwealth Games 2026 : जैवलिन थ्रो फाइनल में तीन भारतीय एथलीट, जानें पाकिस्तान और श्रीलंका के इन एथलीट का स्थान

ग्लास्गो/हैदराबाद: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष जैवलिन थ्रो वर्ग में भारतीय एथलीटों ने अपना दम दिखाया। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई किया।

ग्लास्गो में तेज आंधी और प्रतिकूल मौसम के बीच हुए क्वालिफाइंग राउंड में कोई भी एथलीट ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क 84.00 मीटर को पार नहीं कर पाया। इसलिए टॉप-12 के प्रदर्शन के आधार पर फाइनलिस्ट तय किए गए।

शुक्रवार को जैवलिन थ्रो फाइनलचोट से उबरकर मैदान में उतरे नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर दूर भाला फेंककर 5वां स्थान हासिल किया। रोहित यादव ने 78.37 मीटर के साथ 9वां स्थान प्राप्त किया। वहीं यशवीर सिंह ने तीसरे प्रयास में 78.36 मीटर फेंककर 10वें स्थान के साथ फाइनल में जगह पक्की की।

यह भी पढ़ें-

इस क्वालिफाइंग मुकाबले में श्रीलंका के रुमेश पतिरागे (82.84 मीटर) पहले स्थान पर रहे, जबकि पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम (78.63 मीटर) 7वें स्थान के साथ फाइनल में पहुंचे। पदक के लिए मुकाबला करने वाले तीनों भारतीय एथलीटों का जैवलिन थ्रो फाइनल मुकाबला शुक्रवार रात को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X