तेलंगाना में पहली ई-कैबिनेट, हर मंत्री के हाथ में लैपटॉप, लिये जा सकते हैं ये अहम फैसलें

हैदराबाद: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में गुरुवार दोपहर 3 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। तेलंगाना में पहली कागज रहित (ई-कैबिनेट) बैठक के रूप में आयोजित करने के लिए सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए सीएम समेत सभी मंत्रियों को लैपटॉप दिए गए हैं। मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालने वाले संजय जाजू के लिए भी यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में मूसी पुनरुद्धार फेज-1 के कामों को मंजूरी दी जाएगी।

हैदराबाद मेट्रो रेल विस्तार से जुड़े ताजा घटनाक्रम, आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होने की संभावना है। केंद्र सरकार के साथ समन्वय, प्रोजेक्ट की प्रगति पर कैबिनेट अहम समीक्षा कर सकती है, ऐसी जानकारी है। ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के बजाय केंद्र द्वारा लाई गई वीबी जी-राम योजना को राज्य में लागू करना है या नहीं, इस मुद्दे पर भी कैबिनेट फैसला ले सकती है।

Also Read-

इस योजना के कुछ प्रावधानों पर राज्य सरकार पहले ही आपत्ति जता चुकी है। कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट पर कैबिनेट में चर्चा होगी। खरीफ सीजन की खेती, बीज, खाद की आपूर्ति, फसल विविधता, बारिश की कमी की स्थिति से निपटने के उपायों पर भी चर्चा होगी। वैकल्पिक फसलों के लिए प्रोत्साहन देने के कृषि विश्वविद्यालय के प्रस्तावों पर भी विचार करने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच स्थानीयता वाले कर्मचारियों के पारस्परिक अंतरराज्यीय तबादलों पर भी कैबिनेट फैसला ले सकती है। इसके साथ ही हैदराबाद कोर अर्बन इलाके में प्रस्तावित लोअर इनकम ग्रुप (एलआईजी) हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े स्थानों, डिजाइन, नियमों को भी मंजूरी मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X