वाईएस शर्मिला के लिए प्रशांत किशोर की शिष्या प्रिया रणनीतिकार नियुक्त, 8 जुलाई को नई पार्टी का ऐलान

हैदराबाद: वाईएस शर्मिला के लिए एक नया रणनीतिकार नियुक्त किया गया है। प्रशांत किशोर की शिष्या प्रिया अब शर्मिला की रणनीतिकार होगी। गौरतलब है कि प्रिया तमिलनाडु के डीएमके विधायक राजेंद्रन की बेटी हैं।

लोटसपोंड में रणनीतिकार प्रिया ने शर्मीला से मुलाकात की। सोशल मीडिया के अलावा प्रिया शर्मिला की पार्टी की रणनीतिकार के रूप में सलाह और सुझाव देगी। प्रिया तमिलनाडु में एक मीडिया की प्रमुख हैं।

आपको बता दें कि तेलंगाना में वाईएस शर्मिला 8 जुलाई को नई पार्टी का ऐलान करने जा रही हैं। वाईएस जयंती के मौके पर पार्टी के नाम की घोषणा की जाएगी। शर्मिला तेलंगाना में विभिन्न मुद्दों पर विरोध कर चुकी हैं।

शर्मिला ने तेलंगाना में पार्टी को मजबूत करने की कवायद पहले ही शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत शर्मिला ने अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर एक नये रणनीतिकार को नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X