सालार जंग-3 मीर युसूफ अली खान पर आधारित ‘द मैन हू कलक्टेड द वर्ल्ड’ नाटक का मंचन, ये हैं इसके निर्देशक और लेखक

हैदराबाद : सालार जंग संग्रहालय के सभागार, वेस्टर्न विंग में सालार जंग-3 मीर युसूफ अली खान (1889-1949) के जीवनी पर आधारित ‘द मैन हू कलक्टेड द वर्ल्ड’ नाटक का मंचन 28 जून को शाम 7 बजे किया गया। यह मंचन सालार जंग के हीरक जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इसका निर्देशन पद्मश्री मोहम्मद अली बेग (ए कदिर अली बेग द थिएटर फाउंडेशन प्रोड्यूक्शन) ने किया। इस नाटक के लेखक एफएम सलीम है।

इस नाटक में सालार जंग-3 मीर युसूफ अली खान के जन्म से लेकर सालार जंग में संग्रहित वस्तुओं को कैसै और इसका उद्देश्य क्या है, इसका सुंदर वर्णन किया गया है। नाटक के संवाद के दौरान दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो जाते हैं। साथ ही इस विशाल सालर जंग संग्रहालय स्थापित होने तक की जानकारी है। निर्देशक और लेखक ने इस नाटक के जरिए एक संक्षिप्त इतिहास पेश किया है।

इस ड्रामा में सिंगर- प्रीति यज्ञमूर्ति, उपन्यासकार- मधु स्वामीनाथ, अस्कर अली- विजय कुमार और सालार जंग 3- मोहम्मद अली बेग ने मुख्य भूमिका निभाई है। असद भोपाली व सफी औरंगाबादी के गीत गज़लोंका उपयोग नाटक को अधिक दर्शनीय बना देता है।

Also Read-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X