दिल्ली रामलीला मैदान की तरफ उमड़ी भीड़, बड़े पैमाने पर आर्मी बलों की तैनाती, लग रहे हैं वोट चोर…गद्दी छोड़ के नारें

हैदराबाद : देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया ब्लॉक द्वारा आयोजित मेगा रैली के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक आ रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से विशेष बसों में कांग्रेस सहित गठबंधन पार्टियों के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। लाल और पीले झंडे हाथ में लेकर रैली में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान की तरफ बढ़ रहे हैं। वोट चोर…गद्दी छोड़ के नारों से रामलीला मैदान गूंजा है।

इंडिया गठबंधन की सभा के लिए रामलीला मैदान तैयार है। परिसर के चारों ओर बड़े पैमाने पर पोस्टर, बैनर और नेताओं के कटआउट लगाए गये हैं। मंच को खास तौर पर सजाने के साथ कार्यकर्ताओं और नेताओं के बैठने के लिए इंतजाम किए है। दिल्ली सेंट्रल डीसीपी रोहित राजबीर ने बताया कि सुबह 5.30 बजे से ही लोग सभा परिसर में पहुंचना शुरू कर दिए है।

Also Read-

दूसरी तरफ रैली के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। रामलीला मैदान जाने वाली मुख्य सड़कें, चौराहे, अहम इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। हर गली में निगरानी लगाई गई है। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब और हिमाचल भवन के आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ट्रैफिक पाबंदी और जांच के साथ स्थानीय लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए विशेष कदम उठाए गये हैं।

सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और वोटर लिस्ट विशेष समग्र संशोधन (SIR) के खिलाफ इंडिया गठबंधन आज (1 नवंबर को) यह रैली कर रहा है। कनॉट प्लेस से मिंटो रोड तक पदयात्रा होगी और उसके बाद रामलीला मैदान में बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया पर अपनी आपत्तियां बताना ही लक्ष्य के तौर पर विपक्ष इस विरोध के लिए तैयार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar