एक ही घर में चार लोगों की मौत के मामले से उठ गया पर्दा, इस वजह से सुपारी देकर की गई हत्या!

हैदराबाद: नलगोंडा में एक ही घर में चार लोगों की मौत के मामले से पर्दा उठ गया है। पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। नलगोंडा जिला मुख्यालय के सागर रोड स्थित तेलंगाना कॉलोनी में एक ही परिवार के मोहम्मद सुल्तान (45), उनकी पत्नी हसीना (40), बेटा मुजमिल (20) और बेटी अक्सरा (11) हाल ही में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। घर के बाहर ताला लगा हुआ था और अंदर सड़े और कीड़े पड़े शवों को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। हत्या के चार दिन बाद पुलिस को सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने पुष्टि की है कि मारी गई हसीना के पहले पति की बेटी और दामाद ने मिलकर पुराने शहर के चार हिस्ट्रीशीटरों से यह हत्या करवाई हैं। हसीना की पहले दो शादियां हो चुकी थीं और उसने नलगोंडा के मोहम्मद सुल्तान से तीसरी शादी की थी। सुल्तान की भी पहले दो शादियां हो चुकी थीं और वह अपनी पहली पत्नी के बच्चों- मोहम्मद मुजमिल और अक्सरा के साथ हसीना नलगोंडा में रह रही थी।

हालांकि हसीना के नाम पर करोड़ों रुपये की जमीन और मकान होने और उन्हें अपने नाम न कर तीसरे पति सुल्तान के बच्चों के नाम वसीयत लिखने की बात हसीना ने कही थी, जिससे हसीना के पहले पति की बेटी और दामाद ने रंजिश पाल ली। इसी के चलते चार हिस्ट्रीशीटरों को सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया गया।

संबंधित खबर-

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुल्तान के शव पर 6 जगह, हसीना के शव पर 7 जगह, बेटी अक्सरा के शव पर 9 जगह और मुजमिल के शव पर तो 16 जगह चाकू के वार पाये गये हैं। ऐसा पुलिस को शक है कि अक्सरा बेड के नीचे छिपी हुई थी और उसे खींचकर बाहर निकाल कर हत्या की गई होगी, क्योंकि उसका शव आधा बेड के नीचे पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X