नलगोंडा जिले में दुखद घटना आई सामने, सड़ चुके और कीड़े लगे हालत में मिले शव

हैदराबाद: नलगोंडा में एक दुखद घटना सामने आई है। तेलंगाना कॉलोनी के एक घर में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। शव पूरी तरह सड़ चुके और कीड़े लगे हालत में मिलने से इलाके में भारी सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतकों में से दो की पहचान पति-पत्नी के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार, सुल्तान नामक व्यक्ति नलगोंडा शहर के प्रकाशम बाजार में बैग का कारोबार करते थे। उनकी पत्नी हसीना स्थानीय एक निजी स्कूल में टीचर के तौर पर काम करती थीं। बाकी दो लोग उनके बच्चे हैं या रिश्तेदार है इसकी पुलिस जांच कर रही है। पिछले कुछ दिनों से घर न खुलने और आज घर से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो यह दर्दनाक मंजर सामने आया। शव पूरी तरह खराब हो चुके थे और उनमें कीड़े लगे थे, जिससे पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि इन्होंने करीब तीन से चार दिन पहले ही आत्महत्या की होगी।

Also Read-

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शवों के डीकंपोज हो जाने के कारण बाकी दो मृतकों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। आखिर इस सामूहिक आत्महत्या के कारण क्या हैं? आर्थिक तंगी या पारिवारिक कलह? इन पहलुओं पर क्लूज टीम की मदद से पुलिस सबूत जुटा रही है। मामला दर्ज कर पूरी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X