हैदराबाद : साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा और समाज सेवा हेतु समर्पित अग्रणी राष्ट्रीय संस्था ‘सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हैदराबाद’, भारत द्वारा 83 वीं मासिक गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 अक्तूबर को शाम 7 बजे से आरंभ होगा। यह कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगी।
सूत्रधार संस्थापक सरिता सुराणा ने मीडिया को यह भी बताया कि हमारी सांस्कृतिक शृंखला- ‘नौ दिवसीय मातृभक्ति गीत महोत्सव’ (भाग-10, क्रमांक 82-90) का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। भविष्य में भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

डॉ सी. कामेश्वरी
जुलाई महीने में हमने हमारे समकालीन साहित्यकारों को जानने हेतु एक नया कार्यक्रम ‘समकालीन साहित्यकार’ आरम्भ किया था। उसी कड़ी में इस बार हम वरिष्ठ साहित्यकार और अनुवादक डॉ सी. कामेश्वरी के रचना-संसार के बारे में उन्हीं से जानेंगे।
यह भी पढ़ें-
द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें उपस्थित सदस्य अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। यह माह त्यौहारों को समर्पित है। इसके चलते सदस्य रंग-बिरंगे रचनाओं के साथ समस्त सदस्य भाग लेकर सफल बनाये। To join the meeting on Google Meet, click this link: https://meet.google.com/mre-kdqp-mmh Or open Meet and enter this code: mre-kdqp-mmh
