आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप-2026 का आगाज 12 जून से होगा। पहला मैच इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं भारत बनाम पाकिस्तान के बीच चीर प्रतिद्वंदी मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में होगा। डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड अपने खिताब की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे दिन करेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अपने पहले मैच में पिछले सीजन की रनर-अप दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
भारतीय समयानुसार वीमेंस टी-20 वर्ल्ड का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है-
12 जून को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका रात 11 बजे (एजबेस्टन), 13 जून को स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड दोपहर 3 बजे (ओल्ड ट्रैफर्ड), ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका शाम 7 बजे (ओल्ड ट्रैफर्ड) और (वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड) रात 11 बजे (हैम्पशायर), 14 जून को बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड दोपहर 3 बजे (एजबेस्टन) और भारत बनाम पाकिस्ता शाम 7 बजे (एजबेस्टन), 16 जून को न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका शाम 7 बजे (हैम्पशायर) और इंग्लैंड बनाम आयरलैंड रात 11 बजे (हैम्पशायर), 17 जून को ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दोपहर 3 बजे (हेडिंग्ले), भारत बनाम नीदरलैंड शाम 7 बजे (हेडिंग्ले) और दक्षिण अफ़्रीका बनाम पाकिस्तान रात 11 बजे (एजबेस्टन), 18 जून को वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड रात 11 बजे (हेडिंग्ले), 19 जून को न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड रात 11 बजे (हैम्पशायर), 20 जून को ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड दोपहर 3 बजे (हैम्पशायर), पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश शाम 7 बजे (हैम्पशायर) और इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड रात 11 (हेडिंग्ले), 21 जून को वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका दोपहर 3 बजे (ब्रिस्टल) और दक्षिण अफ़्रीका बनाम भारत शाम 7 बजे (ओल्ड ट्रैफर्ड) (22 जून को कोई मैच नहीं है), 23 जून को न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड दोपहर 3 बजे (ब्रिस्टल), श्रीलंका बनाम पाकिस्तान शाम 7 बजे (ब्रिस्टल) और ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान रात 11 बजे (हेडिंग्ले), 24 जून को इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज रात 11 बजे (लॉर्ड्स),
25 जून को भारत बनाम बांग्लादेश शाम 7 बजे(ओल्ड ट्रैफर्ड) और दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंडरात 11 बजे (ब्रिस्टल), 26 जून को श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड रात 11 बजे (ओल्ड ट्रैफर्ड), 27 जून को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड दोपहर 3 बजे (ब्रिस्टल), वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड शाम 7 बजे (ब्रिस्टल) और इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड रात 11 बजे (द ओवल), 28 जून को दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश दोपहर 3 बजे (लॉर्ड्स) और ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत शाम 7 (लॉर्ड्स) 30 जून सेमीफाइनल-1 शाम 7 बजे (द ओवल), 2 जुलाई को सेमीफाइनल-2 रात 11 बजे (द ओवल) तथा 5 जुलाई को फाइनल शाम 7बजे (लॉर्ड्स) में खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें-
सीधा प्रसारण
भारत में वीमेंस टी20 विश्व कप-2026 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न टीवी चैनलों पर किया जाएगा। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। टेलीविजन पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 2 और अन्य संबंधित एचडी चैनलों पर मैच देखे जा सकते हैं। डीडी फ्रीडिश का उपयोग करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर केवल भारतीय टीम के मैचों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक JioHotstar प्लेटफॉर्म पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। वैश्विक स्तर पर सभी मैचों की लाइव और मुफ्त स्ट्रीमिंग आईसीसी टीवी और आधिकारिक आईसीसी यूट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकते हैं।
