IPL 2026: क्वालिफायर-2 में गुजरात बनाम राजस्थान के बीच में आर-पार की जंग, उस युवा खिलाड़ी पर हैं सबकी नजरें

हैदराबाद : आईपीएल-2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। यह सब जानते हैं कि पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटन्स को हराकर टाइटल मुकाबले के आरसीबी क्वालिफाई कर चुकी है। दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला शुक्रवार को होगा। महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम (चंडीगढ़) में क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा।

इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी के बीच 31 मई को शाम 7.30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम (गुजरात) में खेला जाएगा। बैंगलोर के हाथों हार से जीटी टीम निराश है। वहीं एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद पर रोमांचकारी जीत से आरआर आत्मविश्वास से भरी है। ताकत के लिहाज से दोनों टीमें बराबर नजर आ रहे हैं। ऐसे में आज का यह मैच दिलचस्प होने की उम्मीद है।

लीग स्टेज में दोनों टीमें दो बार भिड़ीं और दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की। अब देखना है कि अहम क्वालिफायर-2 में कौन सी टीम जीतती है। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में गुजरात का पलड़ा भारी है। आईपीएल में अब तक दोनों टीमें 10 मैच खेली हैं। उनमें जीटी ने ही 7 जीत दर्ज की हैं। वहीं आरआर सिर्फ तीन में ही जीत पाई है। अब यह देखना बाकी है कि क्या जीटी के दबदबे को राजस्थान इस मुकाबले में रोककर फाइनल में पहुंचेगी?

Also Read-

राजस्थान रॉयल्स के आतिशी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी पारियों से विरोधी टीमों की मुख्य रूप से गेंदबाजों की नींद उड़ा रहा है। अगर वह क्रीज पर टिक गया तो आरआर की जीत तय मानी जाती है। एसआरएच के खिलाफ वैभव की तूफानी पारी से यह एक बार फिर साबित हो गया। गुजरात टाइटन्स के साथ मैच में भी सबकी नजर वैभव पर है। इस मैच में वह कैसा खेलेगा? क्या एक और रिकॉर्ड तोड़ेगा? आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाएगा? उससे ऐसी कई उम्मीदें दर्शकों में हैं। राजस्थान के साथ मैच यानी विरोधी टीम यह योजना बना रही है कि सबसे पहले वैभव को कैसे रोकें?

यह खबर पढ़े और आये-

गुजरात टाइटन्स भी इससे अलग नहीं है। इस सीजन में आरआर और जीटी टीमें दो बार भिड़ीं और उसे रोकने में जीटी कामयाब रही है। दोनों मैचों में बैभव ने केवल 31 और 36 रन बनाए हैं। इस मैच में भी उसे जल्दी आउट करने के लिए गुजरात पक्की रणनीति के साथ उतरेगी। वैभव कह रहा है कि विरोधी टीमें चाहे जैसी भी योजनाओं के साथ आएं मेरी अपनी योजना है। उसने यह भी कहा कि आने वाले मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं। मैदान में उतरने के बाद अपना खेल दिखाऊंगा। ऐसे में यदि आज के मैच में अगर वैभव चल पड़ा तो आरआर को हराना गुजरात के लिए चुनौती भरा ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X