हैदराबाद : आईपीएल-2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराया। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 196 रन मात्र बना पाई। इससे हैदराबादी खेल प्रेमी निराश हो गये।
संबंधित समाचार-
इस पहले टॉस हारने वाली राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग की। निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। सिर्फ 16 गेंदों में अपना हाफ सेंचुरी पूरा करने वाले वैभव 29 गेंदों में 97 रन बनाकर अपने सेंचुरी से चूक गए। 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिवांग कुमार की बॉल पर अभिषेक शर्मा ने उनका कैच पकड़ लिया।
