कांटों का ताज: सरकार बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है टीवीके, समर्थन देने को आगे आई हैं ये पार्टियां

हैदराबाद: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अधिकतर एग्जिट पोल को झूठ साबित करते हुए अचानक जीत हासिल करने वाली तमिलागा वेट्ट्री कज़गम (TVK) सरकार बनाने की तरफ कदम बढ़ा रही है। हालांकि, सबसे ज़्यादा सीटें जीतने के बावजूद टीवीके को सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की ज़रूरत है, जबकि विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं।

खबरें आ रही हैं कि विजय ने सरकार बनाने पर बात करने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। विजय ने राज्यपाल को लिखे खत में कहा है कि वह दो सप्ताह के अंदर अपना बहुमत साबित कर देंगे। गौरतलब है कि विजय को सरकार बनाने के लिए दस और सीटों की आवश्यकता है। इसके लिए टीवीके के नेता इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि सरकार बनाने के लिए किस पार्टी से समर्थन जुटाया जाए।

यह भी पढ़ें-

इसी क्रम में कांग्रेस और पीएमके पार्टी विजय की टीवीके पार्टी को समर्थन करने के लिए तैयार हो गये हैं। हालांकि, दोनों पार्टियां दो-दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पहले ही विजय से फ़ोन पर बात कर चुके हैं। दूसरी तरफ़ वाम दल टीवीके नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे समर्थन देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में यह देखना बाकी है कि विजय किस पार्टी का समर्थन लेते हैं और सरकार बनाते हैं। विश्लेषकों का मानना है क कुल मिलाकर टीवीके प्रमुख विजय को कांटों की ताज पर राज करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X