हैदराबाद : प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक तथा तेलंगाना राज्य मीडिया अकादमी के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी को इस वर्ष राज्य से एकमात्र व्यक्ति के रूप में दिए जाने वाले ‘द भारत प्रेस फ्रीडम अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया जाएगा।
यह पुरस्कार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य तेलंगाना मीडिया अकादमी के कार्यालय में श्रीनिवास रेड्डी को ‘द भारत प्रेस फ्रीडम अवार्ड-2026’ के साथ शाल, स्मृति चिह्न, पुष्पमाला और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी तेलंगाना बुद्धिजीवी फोरम के राज्य अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज तथा टीआईएफ के राज्य समन्वयक डॉ कटकम भास्कर गुप्ता ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें-
आपको बता दें कि के. श्रीनिवास रेड्डी उच्च शिक्षित हैं। वे अपने राजनीतिक विश्लेषणों के लिए सभी प्रमुख तेलुगु न्यूज़ चैनलों में भाग लेते हैं और दैनिक समाचार पत्रों में उनके लेख प्रकाशित होते हैं। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पत्रकारों की जिम्मेदारी, कल्याण और विकास के लिए विभिन्न विषयों पर कार्य किया है। उन्होंने अपने लेखों, भाषणों और टीवी चैनलों के माध्यम से लंबे समय से जनता में जागरूकता का कार्य किया है।
