T20 World Cup 2026 : न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच दूसरे राउंड का पहला मुकाबला, यह है विश्लेषकों का मानना

हैदराबाद : टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का सिलसिला अब सुपर-8 में जा पहुंचा है। शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे राउंड का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

मिचेल सेंटनर की कप्तानी में पहली बार खिताब जीतने के सपने को पूरा करने के लिए न्यूजीलैंड की टीम पूरा जोर लगा रही है और इस मैच में पाकिस्तान को हराने के लिए तैयार हैं। वहीं पाकिस्तान की नजरें 2009 के बाद दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास को दोहराने पर होंगी। विश्लेषकों का मानना है कि अब तक खेले गये मैचों में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

यह भी पढ़ें-

सुपर 8 के ग्रुप-2 में पहला मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से होगा। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं। तो वहीं लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप Jio Hotstar पर उठा सकते हैं। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X