23 अक्टूबर से कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज, पढ़ें स्थान, समय और सीधे प्रसारण की सटीक जानकारी

अहमदाबाद/हैदराबाद: पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप-2026 शुक्रवार से अहमदाबाद में शुरू होने जा रही है। इस चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में इंग्लैंड के साथ और महिला वर्ग में मलेशिया के साथ भारत अपने पहले मैच खेलेगा। 23 से 31 अक्टूबर तक वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली इस प्रतियोगिता में 13 देशों की 23 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पुरुष और महिला वर्ग को मिलाकर कुल 62 मैच खेले जाएंगे। पुरुष वर्ग में 13 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है।

ग्रुप-ए में भारत के साथ नाइजीरिया, मलेशिया, युगांडा, इंग्लैंड, तंजानिया, श्रीलंका हैं। ग्रुप-बी में बांग्लादेश, केन्या, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, सिंगापुर टीमें हैं। भारतीय पुरुष टीम के कप्तान के तौर पर सुरजीत सिंह और वाइस-कप्तान के तौर पर नवीन कुमार रहेंगे। महिला वर्ग में भारत ग्रुप-ए में सिंगापुर, नाइजीरिया, युगांडा, मलेशिया से भिड़ेगा। इस टीम की कप्तान निधि शर्मा हैं और रीतू वाइस-कप्तान हैं। 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल और 31 को पुरुष और महिला फाइनल खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर और मोबाइल/डिजिटल पर JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर किया जा रहा है। भारतीय समयानुसार (IST) मुकाबले आमतौर पर शाम 7:30 बजे / 8:30 बजे से शुरू होंगे। विभिन्न मैचों के अनुसार समय में बदलाव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar