वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की पहल, अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर काव्य पाठ, सफल बनाने की अपील

हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की ओर से 21 फरवरी को सांयकाल 4 बजे से आर्यकन्या विद्यालय सुल्तान बाजार में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो अनुपमा (विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, विद्यानगर, हैदराबाद) होंगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ‘माँ, मातृभूमि और मातृभाषा’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करेगी और काव्य पाठ करेगी।

यह भी पढ़ें-

वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती और सचिव श्रीमती सुधा ठाकुर ने जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि मातृभाषा हमारे संस्कार और संस्कृति अमूल्य धरोधर है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ‘मातृभाषा, संस्कार व संस्कृति’ विषय पर पहले ही नाम दर्ज कर चुके कवि अपनी-अपनी रचनाएं पाठ करेंगे। अत: नगर के साहित्यप्रेमी, लेखक, कवि और साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आयोजित इस काव्य पाठ कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X