बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में नया ट्विस्ट, गिरफ्तारों की संख्या हो गई दस, इन एंगल से जारी है जांच…

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग केस में एक और महिला हिरासत में
सोनीपत में समीर, जतिन और अंकित खटक गिरफ्तार
केस में गिरफ्तार लोगों की संख्या हो गई 10
पहले ही दिल्ली में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
साजिश में समीर की अहम भूमिका होने का शक

हैदराबाद/मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना की जांच में अहम मोड़ सामने आ रहा है। इस मामले में महिलाओं के नेटवर्क होने का शक जता रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने हाल ही में एक और महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं हरियाणा के सोनीपत में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 तक पहुंचने की जानकारी है।

हिरासत में ली गई महिला से मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि फायरिंग की घटना में उसकी भूमिका क्या है? अन्य आरोपियों से उसके कैसे संबंध हैं? इन बातों का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इससे पहले इस मामले में राधा और बबीता नाम की दो महिलाओं को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था।

वहीं सोनीपत में समीर, जतिन और अंकित खटक को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें मुंबई लाया गया है। जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में आरोपियों के लिए पुलिस राजस्थान के कोटा और दिल्ली समेत कई इलाकों में तलाशी ले रही है।

यह भी पढ़ें-

पुलिस को शक है कि फायरिंग की साजिश में समीर ने अहम भूमिका निभाई है। जांच में पता चला है कि अनिल पंडित और फायरिंग करने के आरोपी रेहान के बीच उसने कड़ी का काम किया है। घटना को अंजाम देने के लिए पैसे और हथियार जुटाने में भी उसकी भूमिका होने का शक है। जतिन और अंकित खटक की भूमिका पर भी जांच जारी है।

फायरिंग की घटना के थोड़ी देर बाद ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी लेने की बात पुलिस ने बताई। पुलिस अधिकारी उन रिपोर्टों की भी जांच कर रहे हैं जिसमें अनिल पंडित गिरोह की ओर से संदेश सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है। इस साजिश में और कोई शामिल है क्या? इस एंगल से भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar