राजभाषा विभाग अधिकारियों ने किया हिंदी प्रचार सभा हैदरबाद का दौरा, जारी कार्यक्रमों पर कही यह बात

हैदराबाद : हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद की स्थापना के नब्बे वर्ष पूर्ण होने संदर्भ में नामपल्ली स्थित हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के मुख्य कार्यालय में राजभाषा विभाग नई दिल्ली के अधिकारी संयुक्त निदेशक राजेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक भावना सक्सेना, उपनिदेशक रघुवीर शर्मा उपस्थित हुए।

इस संदर्भ में हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रधान मंत्री एस. गैबुवली ने राजभाषा विभाग के अधिकारियों को बताया कि हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद की स्थापना 1935 में हुई। सभा की स्थापना के नब्बे वर्ष पूर्ण हुए हैं। हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद हिंदी भाषेतर राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद द्वारा प्रारंभिक परीक्षाओं, उच्च परीक्षाओं में अबतक करीब 80 लाख छात्रों ने हिंदी भाषा को सीखने के साथ हिंदी शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर, एम.ए. हिंदी पूर्ण कर सरकारी एवं गैर सरकारी हिंदी प्राध्यापक, अध्यापक के रूप में हजारों छात्र कार्यरत हैं।

हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के के विभिन्न कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में पधारे भारत के प्रथम राष्ट्रपति महामहीम स्वर्गीय डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, भूतपूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय पी. वी. नरसिम्हाराव, स्वर्गीय डॉ. के.एल. श्रीमाली, स्वर्गीय भीमसेन सच्चर, स्वर्गीय के. जी. सय्यदैन, स्वर्गीय ओंकारनाथ ठाकुर, स्वर्गीय आचार्य क्षितिमोहन सेन, स्वर्गीय डॉ. बाबूराम सक्सेना, स्वर्गीय भक्तदर्शन, स्वर्गीय रामधारी सिंह दिनकर, स्वर्गीय प्रो. रामलाल राही, स्वर्गीय पं. वन्देमातरम् रामचन्द्रराव, सुप्रसिद्ध कवि स्वर्गीय हरिवंशराय बच्चन, पूर्व गृहमंत्री स्वर्गीय एस.बी. चौह्वान, पूर्व राज्यपाल सुश्री कुमुद बेन जोशी, सुरजीत सिंह बरनाला, कृष्णकान्त, सुशिल कुमार शिंदे, रामेश्वर ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एन.टी. रामाराव, पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह, स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज, पूर्व शिक्षा मंत्री कडियम श्रीहरि, स्वर्गीय एर्रमन्नायुडु, कई मुख्य मंत्री, राज्यपाल, केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रीगण, एम.पी., एम.एल.सी., एम.एल.ए., कई केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित हुए।

90 वें वार्षिकोत्सव में तेलंगाना राज्य के राज्यपाल महामहिम जिष्णुदेव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के इतिहास बताने वाली सभा द्वारा प्रकाशित विवरण पत्रिका के 50 वर्ष पूर्ण हुए। राजभाषा अधिकारियों ने हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के परीक्षा संबंधी विवरण, पाठ्यक्रम, परीक्षा चलाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। 1935 से हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के रिकार्ड, पुस्तकें आदि देखकर आश्चर्यचकित हुए। हिंदी भाषा का प्रचार, हिंदी भाषा की वृद्धि के कार्याक्रमों को सराहा। इतना महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संस्था हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद को आकार हमें बहुत हर्ष हुआ ऐसा उन्होंने कहा।

Also Read-

इस अवसर पर हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रतिनिधि मंडल ने राजभाषा विभाग के अधिकारियों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के परीक्षा मंत्री प्रो. सुरेश पुरी, विशेष अधिकारी श्रुतिकांत भारती, संचालन समिति सदस्य विजया वाघमोडे, कानूनी सलाहकार प्रमुख वकील जे. वेंकटराम नरसिंहा रेड्डी, तेलंगाना हिंदी प्रचार सभा के अध्यक्ष के. रामचंदर, मंत्री ए. के. राजु, हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के कार्यकर्ता आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X