अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, तेलंगाना के भाई-बहन की दर्दनाक मौत

हैदराबाद : अमेरिका में भीषण सड़क हादसा हुआ। लास एंजेलिस में हुए हादसे में तेलंगाना के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अक्षरा रेड्डी और अर्जित रेड्डी के रूप में की गई हैं। दोनों भाई है। दोनों भाई-बहन हैं। तेलंगाना के जनगामा जिले के बंडलगुडेम के चेट्टीपेल्ली रामचंद्र रेड्डी बेहतर अवसरों के लिए 20 साल पहले अमेरिका गए थे। परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में बस गये।

विलंब से मिली खबर के अनुसार, इस महीने की 18 तारीख को एक तेलुगु परिवार के कार्यक्रम में रामचंद्र रेड्डी उनकी पत्नी रजिता, बेटी अक्षरा रेड्डी और बेटा अर्जित रेड्डी ने भाग लिया। कार्यक्रम के बाद वापस जाते समय सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। अर्जित रेड्डी की मौके पर ही मौत हो गई।अस्पताल में अक्षरा रेड्डी की मौत हो गई। पिता रामचंद्र रेड्डी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X