रंगोत्सव में रंग गया ब्रह्मर्षि सेवा समाज का होली मिलन, सदस्यों ने उठाया खूब आनंद, ये कार्यक्रम रहे खास आकर्षक

हैदराबाद : ब्रह्मर्षि सेवा समाज हैदराबाद ने रविवार को रंगों का त्योहार होली मिलन का आयोजन जगतगीर गुट्टा स्थित समाज द्वारा स्थापित अपने परशुराम मंदिर परिषर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम पूर्वक मनाया। समाज के महासचिव सुनील सिंह ने प्रेस को बताया कि होली ब्रह्मर्षि का पारंपरिक त्योहार है और समाज की स्थापना के समय से ही समाज यह त्योहार अपने सदस्यों के साथ मनाता आ रहा है। इस वर्ष भी अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए समाज ने यह आयोजन किया जिसमें शहरद्वय के ब्रह्मर्षियों ने परिवार के साथ भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया। समाज के अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

सदस्य गण एक दूसरे के गले मिलकर और गुलाल की टीका लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। लोक गीतों की मंडली ने भोजपुरी, मैथिली, बज्जिका आदि भाषाओं में पारम्परिक लोक संगीत की छटा बिखेरते हुए फगुआ एवं कजरी गीत गाये। गीतों पर सभा झूम उठी। अवसर पर गीतू शर्मा एवं प्रियंका सिंह के संचालन में पुरुष समूह एवं स्त्री समूह के बीच अंताक्षरी प्रतियोगिता की गई जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। होली की हुड़दंग और मस्ती भरा माहौल ने वातावरण को मनमोहक बना दिया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया। हंसी ख़ुशी के माहौल में स्वादिष्ट जलपान एवं सुरुचि पूर्ण रात्रि भोज का सभी ने आनंद लिया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संबंधित खबर-

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपर्युक्त सदस्यों के अतिरिक्त सहसचिव पंकज कुमार सी ए, मुकेश कुमार, पंकज सिंह, विनोद राय, गोविंद जी राय, विनय कुमार सिंह, एस एन शर्मा, स्वप्निल राय, तिरुपति राय, सुधा राय, डॉ आशा मिश्रा, गोपाल चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा। साथ ही भूषण सिंह, किरण सिंह, जीपी शर्मा, प्रतिभा शर्मा, बब्बन सिंह, रंजीत कुंवर, सत्य नारायण सिंह, सुभाष सिंह, सतीश सिंह, क़ुमुद राय, एस एन शर्मा, कुमार प्रियंवद, सुशील राय, अमित मिश्रा, मीतू शर्मा, रंजू सिंह, उषा ठाकुर, चंचला सिंह, रेणु सिंह, विधात्री सिंह, मोनी मिश्रा, खुशबू, शिल्पी, मोती मिश्रा, प्रेमशीला सिंह, निश्चला राय, रामशंकर राय, रमाकांत राय, कामेश्वर सिंह, राजेश शाही, अशोक राय, सुमन कुमार मिश्रा, बी के सिंह, राकेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, अजय शर्मा, ब्रजेश कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, सुनील शर्मा, रवि शंकर शर्मा, विपिन मिश्रा आदि ने अपनी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X