खून से लथपथ सड़कें, अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की मौत

हैदराबाद : अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई। अनेक लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार, केरल के अलप्पुजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार में सफर कर रहे पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कुछ अन्य घायल हो गये। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार लॉरी ने सामने जा रही कार को टक्कर मार दी। इसके बाद लॉरी सड़क के बाजू में पैदल जा रहे लोगों को कुचल दिया।

इस हादसे में एक महिला और उसकी बेटी तथा एक व्यक्ति और उसके दो बेटे व दामाद की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X