आजादी का अमृत महोत्सव – बीमारी से आजादी
हैदराबाद: बुधवार को महावीर इंटरनेशनल दिल्ली एवं महावीर इंटरनेशनल हैदराबाद ने सनत नगर मूसापेट स्थित काॅनकोर में आंख और हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया। काॅनकोर द्वारा प्रायोजित चौथा आई एंड हेल्थ चेकअप कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया।
यहां पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सह सचिव वीरा राखी बाफना ने बताया कि काॅनकोर के साथ किए जाने वाला यह चौथा सफलतम कैंप है। सर्वप्रथम चेयर पर्सन वीरा प्रभा दूगड़ ने सबका स्वागत किया। इसके बाद कैंप में रामदेव राव हॉस्पिटल कुकटपल्ली की टीम के द्वारा लगभग 121 लोगों की जांच की गई। जिसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, आई चेकअप, जनरल बॉडी चैकअप एवं ईसीजी किए गए।

इसके लिए 121 रजिस्ट्रेशन किये गये। इसमें से 121 लोगों के आंखों की जांच, 117 लोगों का बॉडी चेकअप, 103 लोगों का ब्लड प्रेशर तथा 90 लोगों की शुगर की जांच की गई और 50 चश्मे वितरित किए गए और जरूरत के अनुसार सबको मुफ्त दवाइयां भी दी गई।
श्री श्रीनिवास कोडुरु, श्री एचवी श्रीनिवास, मिस नंदिता राव, मिस मधुरिमा और कोनकर की पूरी टीम और स्टाफ के अथक सहयोग तथा रामदेव राव हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और उनकी टीम के अथक सहयोग से कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

चेयर पर्सन वीरा प्रभा दूगड़ ने सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष हम सबके जीवन में सुख, शांति, उन्नति और तरक्की लेकर आए तथा हम महावीर इंटरनेशनल का नारा सबको प्यार सब की सेवा के अनुसार तन मन धन से जरूरतमंदों की सेवा कर सके।
