आर्य कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, मुख्य अतिथि ने दिया यह संदेश

हैदराबाद : आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल, देवीदीन बाग, सुल्तान बाजार में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गजानंद संघी के करकमलों से ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। इससे पहले विद्यार्थियों की ओर से ईश्वर स्थिति प्रार्थना मंत्र पढ़ा गया।

मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथि अनिल संघी का परिचय सत्यनारायण शर्मा ने दिया। विद्यालय के शिक्षा समिति के मंत्री जी प्रदीप जाजू एवं भक्त राम ने मुख्य अतिथि का सम्मान शाल एवं मोतियों की माला से किया। इसी क्रम में विशेष अतिथि का सम्मान डॉ. प्रतापरुद्र एवं भरत मुनि ने किया। श्रीमती अंगूरी देवी का सम्मान मुख्य अध्यापिका श्रीमती उमा तिवारी एवं वाई पद्मा ने किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रंगोली पुरस्कार और खेल पुरस्कार को विशेष अतिथियों और गणमान्य सदस्यों के करकमलों से किया गया। क्रीडा प्रांगण के भरत मुनि ने स्वतंत्र दिवस पर्व संदेश पढ़कर सुनाया। आर्य कन्या विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ प्रतापरूद्र ने भी संदेश एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया।

यह भी पढ़ें-

इस दौरान सरिता तिवारी, सत्यनारायण शर्मा, श्रीमती वाई पद्मा, श्रीमती चित्रा, श्रीमती हेमलता, भरत मुनि, चन्द्रुडू, श्रीमती ममता जैन,‌ श्रीमती मधुलता, श्रीमती माधवी, जीनियस एकेडमी के श्रीमती सुधा ठाकुर, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, श्रुतिकांत भारती, अशोक जाजू, रामचंद्र राजू, प्रेमचंद मुनोत, नितेश संघी, आत्माराम, श्रीमती आरती, अभिराम, कुमारी आनंदिता, सुजीत, अजीत और अन्य ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X