हैदराबाद: उप्पल भगायत के पास कृष्णा फेज-2 पाइपलाइन को कार ने टक्कर मारने से भारी लीकेज हुआ। 20 अक्टूबर की तड़के सुबह नागोल मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 813 के पास यह घटना हुई। कार ने पाइपलाइन के एयर वाल्व सिस्टम को टक्कर मारी। हादसे में एयर वाल्व क्षतिग्रस्त होने से भारी मात्रा में पानी का रिसाव हुआ। इससे कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित होने वाली है।

अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सामान्य रूप से जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। मरम्मत पूरी होने तक प्रभावित इलाकों में टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति करने के लिए एमडी अशोक रेड्डी ने आदेश जारी किए।

कामों को तेजी से पूरा करने के लिए ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस और ट्रांसमिशन अधिकारियों को निर्देश दिया। पानी का किफायती इस्तेमाल करने के लिए उपभोक्ताओं से जल बोर्ड ने अपील की है। कृष्णा फेज-2 के दायरे में कई इलाकों में पीने के पानी की आपूर्ति में रुकावट आई।
Also Read-
पानी की आपूर्ति बाधित होने वाले इलाके:
बीएन रेड्डी नगर, वनस्थलीपुरम, ऑटोनगर, बीरप्पागड्डा, रामंतापुर, उप्पल, प्रकाशनगर, मेकलमंडी, पद्मारावनगर, बेगमपेट, साउथ सेंट्रल रेलवे, एमईएस इलाकों में भी पानी की आपूर्ति बाधित होने की संभावना।
सिकंदराबाद कैंटोनमेंट, लालागुडा, अड्डागुट्टा, नल्लागुट्टा, मेट्टुगुडा इलाकों में आपूर्ति बाधित होगी।
वैशालीनगर, मीरपेट, बडंगपेट, एआरसीआई इलाकों पर भी असर रहेगा।
बालापुर, मैसाराम व मारेडपल्ली इलाकों में भी पीने के पानी की आपूर्ति बाधित होगी।
