भारत माता की जय: बरगद के पेड़ के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह

हैदराबाद: पूरे देश में आजादी अमृत महोत्सव की धूम है। हर घरों पर तिरंगा लहरा रहा है। देशवासियों में स्वतंत्रता दिवस 75 साल का जज्बा है।

इसी क्रम में हैदराबाद के नेचर लवर्स (NLH) हैदराबाद-चेवेल्ला रोड पर विरासत के बरगद के पेड़ के पास की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस समारोह में 8 बच्चों सहित लगभग 40 लोगों ने हिस्सा लिया।

समारोह की शुरुआत बरगद के पेड़ पर दिल और पोस्टर लगाकर की गई। इसके बाद प्रतिभागी तख्तियां लिए सड़क के किनारे खड़े हो गये और बरगद के पेड़ के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

प्रकृति प्रेमी दास कोल्ली ने बरगद के पेड़ के एक मॉडल का इस्तेमाल किया। इसे उन्होंने प्रदर्शित करने के लिए बनाया था। प्रतिभागियों ने फिर प्रकृति पर कविताएँ पढ़ीं जिसके बाद भारत के राष्ट्रीय वृक्ष – बरगद पर एक प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।

लेखिका और पर्यावरणविद जूही चैपमैन ने कहा, “बरगद का पेड़ हमारा राष्ट्रीय वृक्ष है। भारत की आजादी के 75 साल की पूर्व संध्या पर सभी से इन अमर पेड़ों को मुक्त करने के लिए लड़ने में मदद करने की अपील है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X