किन्नेरा मोगुलय्या ने भाजपा नेताओं के रवैये पर जताया अफसोस, बोले-“वापस दे दूंगा पद्मश्री पुरस्कार” (वीडियो)

हैदराबाद : किन्नेरा (एक पुराना दुर्लभ संगीत यंत्र) संगीतकार, पद्मश्री पुरस्कार ग्रहिता मोगुलय्या ने भाजपा नेताओं के रवैये पर अफसोस जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री केसीआर द्वारा घोषित एक करोड़ रुपये का उल्लेख करते हुए बीजेपी नेताओं से आग्रह किया कि मेरे पेट पर लात मत मारे। यदि राजनीति किया जाता है तो मैं पद्मश्री पुरस्कार वापस दे दूंगा। साथ ही कहा कि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है। मैं एक गरीब परिवार से हूं। मेरा इस्तेमाल राजनीति के लिए मत कीजिए।

आपको बता दें कि पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयन किये जाने के मौके पर किन्नेरा संगीतकार मोगुलय्या का मुख्यमंत्री केसीआर ने सम्मानित किया था और एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। हाल ही में एक बीजेपी नेता मोगुलय्या से मिलकर मुख्यमंत्री की ओर से घोषित एक करोड़ रुपये के बारे में जानकारी ली। जवाब में मोगलय्या ने कहा, “कहां है… अब तक नहीं मिला है।” इसके बाद मोगुलय्या ने बीजेपी नेता को अपने परिवार के हालात के बारे में बताया।

हालांकि, उसका वीडियो रिकॉर्ड करने वाले भाजपा नेता ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और टिप्पणी की, “केसीआर जी क्या यह भी आश्वासन झूठा है? पद्मश्री पुरस्कार ग्रहिता किन्नेरा मोगलय्या को भी टोपी पहनाया है? इसके चलते केसीआर के रेवैये की आलोचना हो रही है। किसी ने सोशल मीडिया में हो रहे कामेंट्स के बारे में मोगुलयय्या को अवगत कराया। इस कंपेट्स पर मोगुलय्या ने प्रतिक्रिया व्यक्त दी है।

मोगुलय्या ने मुख्यमंत्री केसीआर द्वारा घोषित एक करोड़ रुपये का उल्लेख करते हुए कहा कि मेरे पेट पर लात मत मारे। मेरी कला को सबसे पहले टीआरएस सरकार ने पहचाना है। सीएम केसीआर ने मेरी कला को पहचान कर छह साल पहले रवींद्र भारती में सम्मानित किया। तब से मेरे बारे में दुनिया को पता चला। इस पद्मश्री पुरस्कार के बारे में भी हमारे विधायक गुव्वल बालराजू ने मुझे दिल्ली भेजा है। उन्होंने कहा कि सीएम केसीआर और उनके विधायक हमेशा मेरे साथ हैं।

मोगुलय्या ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि अच्चमपेट के बीजेपी के कुछ नेता राजनीति कर रहे है कि केसीआर द्वारा घोषित एक करोड़ रुपये क्या अपने घर से दे रहे हैं? उनका तर्क है कि पद्मश्री पुरस्कार भाजपा ने दिया है। पद्मश्री पुरस्कार चाहे किसी का भी हो इस पर राजनीतिकरण किया जाता या मेरे पेट पर लात मारा जाता है तो पद्मश्री पुरस्कार को वापस दे दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X