आईपीएल 2022 बैंगलोर ने गुजरात को 8 विकेट से हराया, कोहली ने ठोके 73 रन, हार्दिक ने बनाया खास रिकॉर्ड

हैदराबाद: आईपीएल 2022 के 67वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में बैंगलोर ने गुजरात को 8 विकेट से हराया। इस जीत हासिल करने के बाद बैंगलोर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को ज़िंदा रखा है। अब उनके 16 अंक हो गए हैं। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार शाम को खेला गया।

बैंगलोर ने 169 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। बैंगलोर के लिए अंत में मैक्सवेल ने मात्र 18 गेंदों पर 40 रन बनाये। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के ठोके। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी 53 गेंदों में 73 रन बनाये। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाये। गुजरात के लिए राशिद खान ने 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किये।

बैंगलोर की शानदार शुरुआत रही है। पहले विकेट के लिए फाफ डूप्लेसिस और विराट कोहली ने 14.3 ओवर में 115 रन जोड़े। इस साझेदारी को राशिद खान ने तोड़ दिया। उन्होंने फाफ को 44 रन पर आउट किया। फाफ ने 38 गेंदों में 44 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके लगाए। विराट कोहली ने राशिद खान पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में स्टंप्स हो गये

बाद में कार्तिक और मैक्सवेल ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस दौरान मैक्सवेल ने मात्र 18 गेदों में नाबाद 40 रन बनाये। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। इस दौरान उनका साथ दिनेश कार्तिक ने दिया। कार्तिक ने 2 गेंदों पर 2 रन बनाये। बंगलौर को 12 गेंदों पर 11 रन की जरूरत थी। इस दौरान मैक्सवेल ने 19वें ओवर में तीन चौके लगा कर टीम को जीत को पक्का कर दिया।

इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 62 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाये। हार्दिक ने इस पारी की मदद से एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और कायरन पोलार्ड से जुड़ी एक खास लिस्ट में जगह बनाई है। हार्दिक आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X